• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

फर्जी दस्तावेज़ पर सरकारी सुविधा लेने वालों की होगी जांच, जिलाधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

ByParyavaran Vichar

Oct 15, 2025

 देहरादून  मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में मिली शिकायतों के बाद शासन ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सुविधाएं लेने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने सभी जिलाधिकारियों को जांच के आदेश जारी किए हैं।

शिकायतों में यह पाया गया है कि प्रदेश के बाहर के लोग आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर जैसी सुविधाएं गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवा रहे हैं और इसके जरिए सरकारी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शासन ने इसे डेमोग्राफिक बदलाव की दृष्टि से गंभीर मामला मानते हुए व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं।

जांच के दायरे में ग्राम प्रधानों से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारी भी आएंगे। शासन ने इन अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने के साथ ही स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *