• Wed. Feb 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

थप्पड़ का बदला लेने के लिए की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Oct 15, 2025

हरिद्वार । हरिद्वार  के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। विवाद के बाद युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, सोमवार को रुपयों के विवाद में हुई हत्या के मामले में आरोपी रोहित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बहादराबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपने दोस्त सौरभ पर घर में घुसकर कई बार चाकू से वार किए थे, जिससे सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम दोनों ने महाडी स्थित देशी शराब के ठेके पर शराब पी थी। इसके बाद अंबेडकर नगर मार्केट में दोनों के बीच 1200 रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान सौरभ ने रोहित को थप्पड़ मार दिया था। बदला लेने की नीयत से रोहित घर गया, चाकू लेकर लौटा और सौरभ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *