• Mon. Feb 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बच्ची धर्मा गांव में तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

ByParyavaran Vichar

Oct 23, 2025

हल्दूचौड़। निकटवर्ती दुम्काबंगर बच्ची धर्मा गांव, तेल डिपो के पास और आवासीय कॉलोनी में बुधवार को तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। क्षेत्र में लगातार तेंदुए के दिखने से लोग शाम के समय घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी और राधा कैलाश भट्ट को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ राह चलते लोगों पर कभी भी हमला कर सकता है, जिससे खासकर बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक खतरे में हैं। शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है और सुबह-सुबह मार्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *