• Mon. Feb 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

वज्यूला में दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

ByParyavaran Vichar

Oct 23, 2025

गरुड़ (बागेश्वर)।अल्मोड़ा जिले के डंगोली और वज्यूला क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की दहशत छाई हुई है। बुधवार को वज्यूला में दिनदहाड़े तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। किसी ग्रामीण ने तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो मोबाइल में कैद किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रा परिहार ने बताया कि तेंदुआ आए दिन गांवों के आसपास दिखाई दे रहा है और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है, जिससे ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कांडपाल ने बताया कि वायरल वीडियो चार-पांच दिन पुराना है। विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सतर्क रहें और तेंदुए की सूचना तुरंत विभाग को दें।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *