• Sat. Feb 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

घर गांव में गौशाला गई महिला पर गुलदार का हमला, घायल महिला हायर सेंटर रेफर

ByParyavaran Vichar

Oct 31, 2025

उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के नौघर गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई, जब गौशाला गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, संगीता देवी (40) पत्नी अनार सिंह शाम के समय अपने पशुओं की देखभाल के लिए गौशाला गई थीं। इसी दौरान, गौशाला के पास घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गुलदार के पंजों से महिला के सिर और आंख के नीचे गहरे घाव हो गए।

महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार मौके से भाग गया। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

वन क्षेत्राधिकारी हर्षाराम उनियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि महिला के इलाज के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *