• Sat. Feb 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नगर पालिका बोर्ड बैठक में ईओ पर भड़के सभासद, विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप

ByParyavaran Vichar

Oct 31, 2025

मुनिकीरेती-ढालवाला नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सभासदों ने कार्यकारी अधिकारी (ईओ) पर विकास कार्यों में बाधा डालने और मनमानी करने के आरोप लगाए।

बैठक के दौरान सभासद बृजेश गिरी ने विरोध स्वरूप बैठक के एजेंडे की प्रतियां फाड़ दीं और ईओ की कार्यशैली पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ईओ की वजह से नगर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।

बैठक में खारास्रोत क्षेत्र स्थित शराब के ठेके को बंद करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने भी ईओ की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *