• Sat. Feb 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गायब होने के तीन दिन बाद ही नेपाल भाग गया बिल्डर

ByParyavaran Vichar

Nov 28, 2025

देहरादून। हापुड़ और देहरादून पुलिस जिस बिल्डर शाश्वत गर्ग और उसकी पत्नी साक्षी की तलाश कर रही थी, वे लापता होने के तीन दिन बाद ही नेपाल भाग चुके थे। शाश्वत 17 अक्टूबर को योजनाबद्ध तरीके से हापुड़ स्थित अपनी ससुराल गया और उसी शाम देहरादून के लिए निकलकर फोन बंद कर दिया। उसकी पत्नी का फोन भी बंद मिला। जांच में पता चला कि शाश्वत पर बड़ी धनराशि का लेनदेन दबाव था।

गर्ग की कार हरिद्वार में खड़ी मिली, जबकि बाद में दोनों मुंबई होते हुए 21 अक्टूबर को नेपाल की फ्लाइट से काठमांडू पहुंचे। निवेशक उनकी तलाश में काठमांडू तक गए, लेकिन वहां होटल में उनके नाम का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। बढ़ती शिकायतों के बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने दोनों के पासपोर्ट निरस्त कर दिए। उनके खिलाफ राजपुर थाने में मामला दर्ज है और आईजी गढ़वाल की देखरेख में एसआईटी जांच कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *