• Sat. Feb 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

ByParyavaran Vichar

Nov 28, 2025

देहरादून। छोटी बचत योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (LUCC) पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस बड़े चिटफंड घोटाले में कंपनी के 46 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें ब्रांड एंबेसडर अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के नाम भी शामिल हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने कोटद्वार की पहली शिकायत को आधार बनाकर मामला दर्ज किया, जिसमें राज्यभर से मिली अन्य शिकायतों के तथ्य भी जोड़े गए हैं।

कंपनी ने 2019 में उत्तराखंड में काम शुरू कर 35 शाखाएं खोलीं और ऊँचे मुनाफे का लालच देकर लोगों से बड़ी रकम जमा कराई। रकम इकट्ठा होने के बाद कार्यालय एक-एक कर बंद होने लगे, जिससे पूरे प्रदेश में विरोध और शिकायतें बढ़ीं। पुलिस अब तक 18 मुकदमे दर्ज कर दस में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब सीबीआई देहरादून शाखा पूरे घोटाले की जांच कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *