• Fri. Feb 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तरकाशी: दो मंजिला मकान में भीषण आग, ढाई माह की बच्ची की दर्दनाक मौत

ByParyavaran Vichar

Dec 22, 2025

उत्तरकाशी।  उत्तरकाशी  जिले के बड़कोट क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन ढाई माह की मासूम बच्ची आग में फंस गई और उसकी मौत हो गई।

हादसे में मन बहादुर (नेपाली मूल) की बच्ची की जान चली गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान और भवन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन व आग लगने के कारणों की जांच शुरू की। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण ऐसे हादसों में नुकसान ज्यादा होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को त्वरित राहत और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *