• Fri. Feb 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कोटद्वार: वरिष्ठ प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.11 करोड़ की साइबर ठगी

ByParyavaran Vichar

Dec 22, 2025

कोटद्वार।  कोटद्वार  में राजकीय पीजी कॉलेज की एक वरिष्ठ प्राध्यापिका के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर प्राध्यापिका को डराया और 11 दिनों तक मानसिक दबाव में रखा।

आठ दिसंबर को अज्ञात नंबर से कॉल कर प्राध्यापिका को किसी गंभीर मामले में शामिल होने और कभी भी गिरफ्तारी की धमकी दी गई। कॉल न काटने और लगातार संपर्क में रहने का दबाव बनाया गया। डर के कारण प्राध्यापिका ने अपनी पूरी जमा पूंजी बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद दोबारा डिजिटल अरेस्ट कर उनसे और रकम मांगी गई, जिसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों से भी पैसे लेकर ठगों को दे दिए।

8, 16, 18 और 19 दिसंबर को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.11 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के बाद प्राध्यापिका को ठगी का अहसास हुआ। हिम्मत जुटाकर उन्होंने कोटद्वार कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए केस को साइबर थाना और एसटीएफ देहरादून को भेज दिया है। पुलिस द्वारा साइबर ठगों की पहचान और रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *