• Fri. Feb 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड कवियों और साहित्यकारों की भूमि रहा है: गणेश जोशी

ByParyavaran Vichar

Dec 24, 2025

ऋषिकेश । ऋषिकेश  स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के सभागार में भारतीय साहित्य संगम द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों और साहित्यकारों को गढ़वाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भारतीय साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र रांगड़ और फिल्म निर्माता डॉ. राजेश डोभाल ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर भारतीय साहित्य संगम द्वारा आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान माला और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की 330 श्रृंखलाएं पूरी करने पर संस्था को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. धीरेंद्र रांगड़, शंभू प्रसाद भट्ट, डॉ. देवीदिन अविनाशी, संजीव कुमार चौहान और डॉ. राजेश डोभाल को कैबिनेट मंत्री ने प्रदान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड हमेशा से कवियों और साहित्यकारों की भूमि रहा है। यहां के रचनाकारों ने साहित्य और संस्कृति को नई दिशा और सोच दी है। उन्होंने डॉ. रांगड़ द्वारा साहित्य के क्षेत्र में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने को प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया।

कार्यक्रम में एमआर सकलानी, विमल बहुगुणा, मनोज कुमार गुप्ता, अरुणा वशिष्ठ, चित्रा शर्मा, किरण नैथानी, दिनेश भट्ट, डॉ. एसएन बडोनी और हर्षमणि भट्ट सहित कई कवियों ने विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ किया।

इस मौके पर कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया, जिनमें शंभू प्रसाद भट्ट स्नेहिल की धर्म आस्था परिपथ, डॉ. मुनेंद्र राम सकलानी की आजादी का अमृत महोत्सव और राजभाषा हिंदी की प्रगति, अरुण वशिष्ठ की मित्र संस्मरण और डॉ. राजेश डोभाल की श्रद्धांजलि शामिल हैं।

कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *