• Fri. Feb 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अव्यवस्था का आलम: अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज की जगह कपड़ों की दुकान

ByParyavaran Vichar

Dec 24, 2025

ऊधम सिंह नगर  रुद्रपुर जिला अस्पताल में मंगलवार को गंभीर अव्यवस्था देखने को मिली। जिस इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को तुरंत इलाज मिलना चाहिए, वहां स्वास्थ्यकर्मी कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए।

स्थिति इतनी खराब थी कि इमरजेंसी वार्ड के एक कमरे में बेड पर फेरी वाले ने कपड़ों की दुकान सजा रखी थी। बेड पर सूट के पैकेट बिखरे हुए थे और 200 रुपये में खुलेआम बिक्री हो रही थी।

मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि रोज ऐसा ही होता है। इमरजेंसी वार्ड, जिसे गंभीर मरीजों के लिए जीवन रेखा माना जाता है, वहां इलाज के साथ-साथ कपड़ों की खरीद-बिक्री चलती रहती है। इससे इलाज व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

मंगलवार को दोपहर करीब 11:51 बजे अस्थायी शव कक्ष के पास स्थित कमरे में स्वास्थ्य कर्मचारियों और बाहरी लोगों की भीड़ लगी थी। कई कर्मचारियों ने दो-दो और तीन-तीन सूट खरीदे, जबकि कुछ आम लोगों ने भी वहीं खरीदारी की।

इस मामले पर कुमाऊं के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. केके पांडेय ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में ऐसी गतिविधि बेहद गंभीर है। अस्पताल को पत्र भेजकर चेतावनी दी जाएगी और जवाब मांगा जाएगा।

जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधि बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *