• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दिनेशचंद्र बने संघ के अध्यक्ष

ByParyavaran Vichar

Jan 8, 2026

ऋषिकेश।
लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला में जनपद टिहरी गढ़वाल की माध्यमिक जूनियर शिक्षणेत्तर संघ की जनपदीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संघ की जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए।

चुनाव में दिनेश चंद्र सेमवाल को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित जनपदीय कार्यकारिणी में मनोज उनियाल को मंत्री, राजेंद्र सिंह लिंगवाल को उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र कंसवाल को कोषाध्यक्ष और मनमोद रावत को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

इसके अलावा प्रवीन विष्ट, दीपा सिंह, नंद किशोर कोटनाला, प्रेमलाल बेलवाल, दिगपाल परमार, अजीत खरोला और प्यारे लाल सकलानी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक अमर देव तिवारी, श्रीराम भट्ट, दिनेश बगियाल, विनोद गैरोला, गुलाब सिंह राणा, भवानी राणा, मनोज बिजल्वाण, प्रतीक नेगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *