• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बारिश-बर्फबारी की बेरुखी से बढ़ी परेशानी, छह जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, सूखी ठंड का असर

ByParyavaran Vichar

Jan 10, 2026

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। प्रदेशभर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर और पाले का असर बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जनवरी को देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान का रुख कुछ इसी तरह का बना हुआ है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *