• Tue. Mar 24th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून में छात्र गुटों की भिड़ंत, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत

ByParyavaran Vichar

Mar 24, 2026

देहरादून ।देहरादून  के प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई। इस दौरान दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही निजी संस्थान में पढ़ते थे और पुरानी दुश्मनी के चलते यह विवाद हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *