• Mon. Apr 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात

ByParyavaran Vichar

Apr 6, 2026

देहरादून: नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं, जहां वे राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्तावित दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री करीब पांच महीने बाद राज्य का दौरा करेंगे। इससे पहले वे 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 8140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

इस बार के दौरे में उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की भी उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने पहले भी राज्य के सीमांत क्षेत्रों जैसे माणा गांव, मुखवा और आदि कैलाश का दौरा कर इन क्षेत्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *