• Mon. Apr 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग अब केवल IRCTC से, 10 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

ByParyavaran Vichar

Apr 6, 2026

देहरादून: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए इस वर्ष की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब यात्रियों को हेली टिकट की बुकिंग केवल IRCTC के माध्यम से ही ऑनलाइन करनी होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 20 दिनों की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक किए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और फर्जीवाड़े को रोकना है।

अधिकारियों के अनुसार, 21 अप्रैल से हेली शटल सेवा शुरू होने की संभावना है। यूकाडा ने इस बार गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से कुल आठ रूटों पर चार ऑपरेटरों का चयन किया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

रविवार को यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में IRCTC अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें बुकिंग व्यवस्था और संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि खराब मौसम के कारण यदि हेली शटल सेवा रद्द होती है, तो यात्रियों को उनका किराया जल्द वापस किया जाएगा। पिछले वर्ष रिफंड में हुई देरी को देखते हुए इस बार प्रक्रिया को और तेज और सुचारु बनाने पर जोर दिया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *