• Tue. Apr 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पिथौरागढ़ में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

ByParyavaran Vichar

Apr 21, 2026

पिथौरागढ़।    पिथौरागढ़  जिले सहित अन्य न्यायालयों में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

लोक अदालत में फौजदारी, एनआई एक्ट, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रमिक क्षतिपूर्ति, वैवाहिक और दीवानी मामलों सहित अन्य मामलों की सुनवाई होगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने अधिवक्ता के माध्यम से लोक अदालत में आवेदन कर अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण करा सकते हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *