• Tue. Apr 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

टिहरी के कौड़ियाला में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार—महिला की मौत, सात घायल

ByParyavaran Vichar

Apr 21, 2026

टिहरी ।  टिहरी  जिले के कौड़ियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे ब्यासी के पास सरियों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक से जा टकराई।

कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे में धूमा देवी (55) पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। महिला का शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

अन्य सात घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और राहत टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *