• Tue. Apr 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

टनकपुर में बाइकों की टक्कर, मां-बेटी समेत तीन लोग घायल

ByParyavaran Vichar

Apr 21, 2026

चंपावत।   चंपावत   जिले के टनकपुर में ककराली गेट हाईवे पर सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, फागपुर निवासी संगीता (26) अपनी पांच वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ वार्ड-4 निवासी कुमार (पुत्र मुकेश) के साथ बाइक पर जा रही थीं। सुबह करीब 11 बजे सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर नौनिहाल सिंह के अनुसार, घायल कुमार को अन्य दोनों की तुलना में अधिक चोटें आई हैं।

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *