• Tue. Apr 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कीर्तिनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को कांग्रेस का समर्थन

ByParyavaran Vichar

Apr 21, 2026

पौड़ी।    पौड़ी   जिले के कीर्तिनगर तहसील मुख्यालय में पिछले 20 दिनों से चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला है।

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनरत कार्यकर्ताओं के प्रति एकजुटता जताई। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

असवाल ने क्षेत्रीय विधायक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब देवप्रयाग क्षेत्र की महिलाएं पिछले 20 दिनों से आंदोलन कर रही हैं, तब जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है और वर्ष 2027 में सरकार बनने पर उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस दौरान आंगनबाड़ी अध्यक्ष नीलम नेगी, रामलाल नौटियाल, सरस्वती देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *