• Thu. Apr 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

केदारनाथ यात्रा के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने देर रात कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

ByParyavaran Vichar

Apr 29, 2026

 रुद्रप्रयाग ।  मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्ग, संवेदनशील स्थानों और मौसम की स्थिति की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी और सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना आवश्यक है। इसके अलावा, उन्होंने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और सूचना के तेज एवं सटीक आदान-प्रदान पर जोर दिया।

प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभाग हाई अलर्ट पर रहें और किसी भी आपदा या आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *