• Tue. Apr 28th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

ByParyavaran Vichar

Apr 28, 2026

उत्तराखंड । उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की 100 प्रतिशत आपूर्ति बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे गैस सिलेंडरों की मांग काफी बढ़ जाती है।

सीएम धामी के अनुसार, इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की जरूरत होती है। साथ ही उन्होंने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं को देखते हुए अतिरिक्त 5 प्रतिशत (लगभग 48 हजार से अधिक) सिलेंडरों का आवंटन भी सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पर्वतीय और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए एलपीजी गैस बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि चारधाम यात्रा सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *