• Sat. May 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चारधाम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, दर्शन के लिए लंबी कतारें

ByParyavaran Vichar

May 16, 2026

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर पहुंच गई है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं सोनप्रयाग में टैक्सी शटल के लिए भी मारामारी जैसी स्थिति बनी हुई है।

प्रदेश सरकार ने इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या की सीमा समाप्त कर दी है। अब पंजीकरण कराने वाले सभी श्रद्धालुओं को धामों में जाने की अनुमति दी जा रही है। इसी कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

गंगोत्री धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंदिर से लेकर बड़े पत्थर बाजार तक करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। संकरे मार्ग और रस्सियों के सहारे बनी लाइन के कारण श्रद्धालुओं को नदी में गिरने का भी खतरा बना रहा।

केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। सोनप्रयाग में टैक्सी शटल के लिए पार्किंग तक लंबी कतारें लगी हुई हैं। यात्रियों को 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद भी भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार चारों धामों में प्रतिदिन औसतन 70 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में रोजाना 20 से 25 हजार और बदरीनाथ धाम में करीब 19 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *