• Sat. May 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में श्रमिकों को बड़ी राहत, धामी सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन

ByParyavaran Vichar

May 16, 2026

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई वेतन दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। सरकार के इस निर्णय से अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 13,018 रुपये कर दिया गया है। वहीं अर्धकुशल श्रमिकों को अब 15,100 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,900 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा श्रमिकों को ओवरटाइम, बोनस और अन्य निर्धारित सुविधाएं भी दी जाएंगी।

श्रम विभाग और श्रम आयोग ने राज्य के सभी उद्योगों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि श्रमिकों से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और बोनस जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकार का कहना है कि उत्तराखंड में श्रमिकों को पड़ोसी राज्यों की तुलना में बेहतर वेतन मिल रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार के मुकाबले उत्तराखंड में अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों का मानदेय अधिक है।

श्रम सचिव श्रीधर बाबू अडांकी ने श्रमिकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *