• Thu. Jun 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड चुनाव की तैयारी: हर सांसद, मंत्री और विधायक करेंगे 24 घंटे का विधानसभा प्रवास

ByParyavaran Vichar

Jun 4, 2026

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए नई रणनीति बनाई है। दिल्ली में हुई बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के हर सांसद, मंत्री और विधायक को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे का प्रवास करना होगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भाजपा की कोर कमेटी के 17 सदस्य, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शामिल हैं, राज्य की 23 हारी हुई विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुछ सांसदों को दो से तीन सीटों का दायित्व भी दिया जाएगा।

प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य होगा। साथ ही नेताओं को शक्ति केंद्रों की बैठकों में भी भाग लेना होगा। भाजपा के प्रदेश में कुल 2835 शक्ति केंद्र हैं, जो बूथ और मंडल स्तर के बीच संगठनात्मक कड़ी का काम करते हैं।

सभी नेताओं को अपने प्रवास की रिपोर्ट पार्टी संगठन को भेजनी होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई।

इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन पद के रिक्त होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ही इस जिम्मेदारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को भाजपा पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान भी चलाएगी, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *