• Thu. Jun 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

राहुल गांधी आज उत्तराखंड में करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

ByParyavaran Vichar

Jun 4, 2026

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi आज उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। लगभग चार साल बाद राज्य के दौरे पर आ रहे राहुल गांधी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करेंगे।

दौरे के पहले दिन वह पंतनगर पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर से अल्मोड़ा जाएंगे, जहां सुबह 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेकर पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी अपने संबोधन में अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी), ईसीएचएस सुविधाओं और पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार को घेर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह अंकिता भंडारी के परिवार और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम का भी दौरा कर सकते हैं, हालांकि पार्टी ने इन कार्यक्रमों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

राहुल गांधी का रात्रि विश्राम मसूरी में होगा। अगले दिन 5 जून को वह देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश प्रभारी Kumari Selja, प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal, नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya, पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *