• Tue. Jun 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चितई के पास बड़ा हादसा टला: हाईवे किनारे नाले में फंसी कार, छह लोग सुरक्षित

ByParyavaran Vichar

Jun 15, 2026

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चितई क्षेत्र में रविवार को एक कार सड़क किनारे बने नाले में फंस गई। वाहन में छह लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार घटना चितई पार्किंग से कुछ आगे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक सामने से आ रहे दूसरे वाहन को पास देने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ की ओर बने नाले में जा फंसा।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और वाहन को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। काफी देर तक लोगों ने अपने स्तर पर कार को सड़क पर लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर क्रेन को बुलाया गया।

बाद में क्रेन की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क पर लाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह राहत की बात रही कि वाहन पहाड़ की ओर बने नाले में फंसा। यदि कार दूसरी दिशा में खाई की ओर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित रही, हालांकि बाद में यातायात सामान्य कर दिया गया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *