• Fri. Jun 26th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून में निहंगों के आने की सूचना से हाई अलर्ट, प्रेमनगर बना छावनी

ByParyavaran Vichar

Jun 26, 2026

देहरादून: विकासनगर से कुछ निहंग सिखों के देहरादून की ओर आने की सूचना मिलते ही गुरुवार देर रात प्रेमनगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस और पीएसी की भारी तैनाती के साथ पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया। एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया, जिससे कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया।

रात करीब 12:30 बजे तक पुलिस ने प्रेमनगर चौक और आसपास के क्षेत्रों में सघन निगरानी रखी। देहरादून और विकासनगर की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं।

अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सड़कों पर निकलकर स्थिति की जानकारी लेने लगे।

यातायात बाधित होने के कारण करीब डेढ़ से दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *