• Fri. Jun 26th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मेहूंवाला के रास्ते देहरादून पहुंचे निहंग, पुलिस से हुई तीखी बहस

ByParyavaran Vichar

Jun 26, 2026

देहरादून: पंजाब से उत्तराखंड की ओर कूच कर रहे कुछ निहंग सिखों के देहरादून पहुंचने की सूचना पर गुरुवार को जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए प्रेमनगर, विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया।

जानकारी के अनुसार, कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस ने निहंगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन करीब 20 से 25 निहंग बैरिकेडिंग पार कर उत्तराखंड में प्रवेश कर गए। पुलिस को आशंका थी कि वे प्रेमनगर के रास्ते देहरादून आएंगे, इसलिए वहां व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। हालांकि, निहंग मेहूंवाला, आईएसबीटी और रेसकोर्स गुरुद्वारा मार्ग से शहर में प्रवेश करने में सफल रहे।

बताया जा रहा है कि चमोली में हुए विवाद और दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर निहंग लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

खुफिया सूचना मिलने पर पुलिस ने शिमला बाईपास के पास निहंगों को रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक तीखी बहस हुई। बाद में पुलिस की समझाइश और सख्ती के बाद निहंग वापस लौटने के लिए तैयार हो गए। पुलिस का दावा है कि शहर में पहुंचे निहंगों को पटेल नगर से वापस पांवटा साहिब की ओर भेज दिया गया।

घटना के दौरान शिमला बाईपास और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सतर्क रही।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *