• Fri. Jul 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, पैदल मार्ग पर गिरे भारी बोल्डर

ByParyavaran Vichar

Jul 17, 2026

रुद्रप्रयाग ।   रुद्रप्रयाग  में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिर गए। इसके चलते शुक्रवार सुबह एहतियात के तौर पर केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई।

प्रशासन ने गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस लौटाया। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार रात बोल्डर गिरने के बाद मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई थी।

घटना के बाद पुलिस, डीडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मार्ग से बोल्डर हटाने और स्थिति का आकलन करने का काम जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब तक पैदल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक यात्रा शुरू नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें और अगली सूचना मिलने तक केदारनाथ यात्रा के लिए आगे न बढ़ें।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *