• Thu. Jul 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

काशीपुर में दर्दनाक हादसा: खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

ByParyavaran Vichar

Jul 16, 2026

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित महादेव कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे एक खाली प्लॉट में भरे पानी में नहा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर तहसीलदार पंकज चंदोला मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारिश के मौसम में खाली प्लॉटों और गड्ढों में भरे पानी के कारण ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और उन्हें जलभराव वाले स्थानों से दूर रखने की अपील की है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *