• Thu. Jul 23rd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कम्युनिटी हॉल का लेआउट नहीं बनने पर विधायक धरने पर बैठे, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

ByParyavaran Vichar

Jul 23, 2026

रुद्रपुर: करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का लेआउट तैयार न होने और निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय में धरना दिया। विधायक के विरोध के बाद विभागीय अधिकारियों ने निर्माण स्थल का लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

विधायक ने बताया कि 8 जुलाई को कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन किया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उनका आरोप था कि कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और निर्माण स्थल का लेआउट तक तैयार नहीं किया गया, जिससे पूरी परियोजना रुकी रही।

धरने के दौरान विधायक ने कहा कि विकास कार्य शुरू कराने के लिए किसी जनप्रतिनिधि को धरने पर बैठना पड़े, यह विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई और परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।

मंडी परिषद के अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि अब निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। आश्वासन मिलने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया और उम्मीद जताई कि कम्युनिटी हॉल का निर्माण जल्द शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा मिल सकेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *