• Tue. Aug 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऋषिकेश में बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, एसडीआरएफ ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ByParyavaran Vichar

Aug 18, 2026

ऋषिकेश। सोमवार रात करीब 9 बजे बीन नदी में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और बचाव अभियान शुरू किया।

घटनास्थल पर नदी का बहाव तेज था और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। एसडीआरएफ जवानों ने जोखिम उठाकर उफनती नदी में प्रवेश किया। इसी दौरान एक व्यक्ति वाहन के पास दिखाई दिया, जिसे टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इसके बाद एसडीआरएफ ने वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति की तलाश शुरू की। वह वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। तेज बहाव और अंधेरे के बीच जवानों ने काफी मशक्कत कर वाहन तक पहुंच बनाई और दूसरे व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसडीआरएफ की तत्परता, साहस और कुशल बचाव तकनीक के चलते हादसे में फंसे दोनों लोगों की जान बचाई जा सकी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए गए इस सफल रेस्क्यू अभियान की सराहना की जा रही है।ऋषिकेश में बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, एसडीआरएफ ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *