• Tue. Aug 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कपकोट के विकास बजट पर सियासी घमासान, शेर सिंह गढ़िया ने उठाए सवाल

ByParyavaran Vichar

Aug 18, 2026

बागेश्वर। चुनावी माहौल के बीच कपकोट में विकास कार्यों और बजट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विकास के नाम पर आने वाला बजट धरातल पर नजर आने के बजाय बरसात में सरयू नदी के तेज बहाव के साथ बहकर टनकपुर तक पहुंच रहा है।

सड़क आंदोलन के मंच से बोलते हुए गढ़िया ने कहा कि अगर विकास के लिए बड़ी मात्रा में बजट जारी हो रहा है तो उसका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के पूर्व मुख्यमंत्री सहित पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों के कार्यों की समीक्षा की मांग की।

गढ़िया ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों का हिसाब मांगने का अधिकार है। उन्होंने कपकोट के विकास को लेकर सार्वजनिक बहस कराने की भी मांग रखी, ताकि जनता के सामने विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

विकास कार्यों पर विधायक का जवाब

विधायक सुरेश गढ़िया की ओर से कहा गया कि कपकोट के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। सड़क, बिजली, पानी और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के बजाय जागरूक नागरिकों को विकास कार्यों की मौके पर निगरानी करनी चाहिए और जहां खामियां हों, उन्हें दुरुस्त कराने में सहयोग करना चाहिए।

वहीं, भाजपा की ओर से कहा गया कि पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके बयान की अभी जानकारी नहीं है और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को देखा जाएगा। पार्टी ने गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।

गढ़िया के बयान के बाद कपकोट में विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *