• Fri. Aug 28th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मंदिरों से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

ByParyavaran Vichar

Aug 28, 2026

उत्तरकाशी: जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के बाड़ागड्डी इलाके के किशनपुर, मानपुर, कुरोली और कंकराड़ी गांवों का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मंदिरों में सामने आए कथित चोरी एवं अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ी कथित चोरी की खबरों, केदारनाथ धाम में सोने की परत को लेकर उठे विवाद और बद्रीनाथ धाम से जुड़े चोरी के मामलों का जिक्र करते हुए सरकार से इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व दर्जाधारी घनानंद नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विजेंद्र नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, सेवादल जिला संयोजक कमल सिंह रावत और प्रकाश चंद सेमवाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *