• Tue. Sep 15th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

आवारा कुत्तों के झुंड ने नीलगाय पर किया हमला, गंभीर घायल होने के बाद मौत

ByParyavaran Vichar

Sep 15, 2026
झबरेड़ा (रुड़की)। बेहडेकी सैदाबाद गांव के जंगल में सोमवार दोपहर आवारा कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय को घेरकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय जान बचाने के लिए गांव की ओर भागी, लेकिन श्रीकृष्ण मंदिर तिराहे के पास चकरोड पर गिर गई। कुत्तों ने वहां भी उसका पीछा कर हमला जारी रखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक नीलगाय की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के अनुसार, नीलगाय गर्भवती थी, जिसके चलते वह तेजी से भाग नहीं पाई और कुत्तों के झुंड की चपेट में आ गई। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर मृत नीलगाय को दफना दिया।

ग्रामीण संजय और पहल सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि जंगल क्षेत्र में आवारा और मांसाहारी कुत्तों के झुंड लगातार घूमते रहते हैं। ये कुत्ते जंगली जानवरों के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी खतरा बन रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास से स्कूली बच्चों का भी नियमित आवागमन रहता है। ऐसे में कुत्तों के झुंड के कारण किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग और संबंधित अधिकारियों से आवारा कुत्तों के झुंड पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि जंगली जानवरों और ग्रामीणों को इनके हमलों से बचाया जा सके।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *