• Tue. Sep 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सुरेंद्र कोली की मौत पर आज मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच में आत्महत्या के संकेत

ByParyavaran Vichar

Sep 22, 2026

निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी हुए सुरेंद्र कोली उर्फ सदाराम की मौत के मामले में डॉक्टरों की जांच पूरी हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद तीन दिनों तक विशेषज्ञों ने विभिन्न पहलुओं की जांच की। मंगलवार को डॉक्टर अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेंगे।

सुरेंद्र कोली 18 सितंबर को हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सामने एक चाय के खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद वीडियोग्राफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार को वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी का अध्ययन किया। इस दौरान गले पर मिले रस्सी के निशान और नाक से खून आने समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में आत्महत्या की संभावना से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी अंतिम निष्कर्ष देने से इनकार किया है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *