• Sat. Oct 3rd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रायवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत

ByParyavaran Vichar

Oct 3, 2026

रायवाला। बसंती माता मंदिर के पास जंगल में सेना के एक जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अशोक कुमार चौहान (34) पुत्र पूर्ण लाल चौहान, निवासी ग्राम वोडा, थाना ब्रिज, जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। अशोक अपने परिवार के साथ खरोला प्लाट क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे।

पुलिस के अनुसार, अशोक 1 अक्तूबर को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद सेना के अन्य जवानों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार शाम उनका शव बसंती माता मंदिर के पास जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलने पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जवान की मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *