• Sat. Oct 3rd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्राध्यापकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग

ByParyavaran Vichar

Oct 3, 2026

खटीमा। टनकपुर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बाद प्राध्यापकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने की घटना से शिक्षकों में आक्रोश है। प्राध्यापकों ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

ज्ञापन में प्राध्यापकों ने घटना के लिए जिम्मेदार विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही छात्रसंघ चुनाव के दौरान महाविद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षा, शोध और प्रशासनिक कार्यों पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों की निदेशालय स्तर पर व्यापक समीक्षा कराने का अनुरोध किया।

प्राध्यापकों ने कहा कि यदि छात्रसंघ चुनाव स्थगित होते हैं तो विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. संजय गंगवार, डॉ. जगवती, डॉ. सरिता कालाकोटी, डॉ. कुलदीप जोशी, डॉ. हेम उपाध्याय और डॉ. सुरेंद्र पड़ियार समेत अन्य प्राध्यापक शामिल रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *