• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कांग्रेस के सम्मेलन में छाया राम मंदिर का मुद्दा, विधायकों ने भाजपा पर कसा तंज

ByParyavaran Vichar

Jan 29, 2024

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राम मंदिर का मुद्दा छाया रहा। कई विधायकों, नेताओं ने कहा, सीताराम सबके हैं। भाजपा धर्मांधता को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस विधायक सुमित ह्दयेश ने कहा, भाजपा राम मंदिर को मुद्दा बना रही है। राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार के किसी शासनादेश से नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हुआ है।

कहा, सीताराम सबके हैं। उनके पूर्व प्रधानमंत्रियों की वजह से ही राम मंदिर आज वहां बना है। भाजपा केवल धर्मांधता को बढ़ावा दे रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, आज आम लोगों को धार्मिकता को छोड़कर धर्मांध बनाया जा रहा है। उन्हें धर्मांध बनने से रोकना है।

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा, नेहरूजी ने बड़े बांध दिए, संस्थान दिए, जिन्हें उन्होंने मॉडर्न टेंपल यानी आधुनिक मंदिर कहा था।

भाजपा बताए कि उन्होंने कौन सा मॉडर्न टैंपल बनाया है। एक कांग्रेस नेता ने कहा, गांधीजी ने सबसे पहले रघुपति राघव राजा राम की धुन पूरी दुनिया तक पहुंचाई थी। राम सबके हैं। भाजपा अनावश्यक राजनीति कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *