• Fri. Aug 1st, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चमोली के पीयूष को मिला नैनो क्रियेटर अवार्ड, दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मानित

ByParyavaran Vichar

Mar 9, 2024

कर्णप्रयाग (चमोली)। जिले के पीयूष को नैनो क्रियेटर अवार्ड मिला है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पीयूष को सम्मानित किया। पीयूष की सफलता पर जनपद में खुशी की लहर है। पीयूष सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाते हैं।

पीयूष देहरादून में डीएवी पीजी काॅलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे और चमोली के बमौथ गांव के रहने वाले हैं। पीयूष के पिता नागेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया, अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ देहरादून के तुनुवाला में रहते हैं। बताया, पीयूष पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्रदेश की संस्कृति की वीडियो बना रहा है।

इंस्टाग्राम पर कई वीडियो में पीयूष को छह लाख तक व्यूज मिले हैं। पीयूष को सम्मान मिलने पर बमौथ गांव में भी खुशी की लहर है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और बमौथ गांव निवासी सुभाष चमोली, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, धीरेंद्र चौधरी, एलपी लखेड़ा आदि का कहना है कि पीयूष ने प्रदेश के साथ ही गांव और देवभूमि का मान बढ़ाया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *