• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दुष्यंत गौतम, प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ByParyavaran Vichar

Mar 9, 2024

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान वह टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्पपत्र अभियान के तहत कई वर्गों के साथ बैठकों में शिरकत करेंगे।

परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोस चुनाव कार्यालय देहरादून से दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह टिहरी लोस की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक प्रतिभाग करेंगे

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *