• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उफ गर्मी…मैदानी इलाकों में पारे ने कराई 10 साल पुरानी याद ताजा

ByParyavaran Vichar

Mar 29, 2024

देहरादून। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से मौसम भले ही सुहावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बृहस्पतिवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इससे पहले 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री रहा था। दिन में हुई गर्मी का असर रात को भी देखने को मिला। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.8 रहा। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। केंद्र ने इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *