• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रदेश में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार

ByParyavaran Vichar

Apr 2, 2024

देहरादून। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

उधर सोमवार को बादल छाए रहने से प्रदेश भर में गर्मी का अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *