• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

राजधानी के कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज, पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट

ByParyavaran Vichar

Apr 8, 2024

देहरादून। राजधानी देहरादून के कई इलाके धमाकों की आवाज सुनाई देने से लोग सहम गए। एक के बाद एक देहरादून के कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना हुई है।

धमाकों की आवाज की खबर तेजी से फैलने पर डीएम सोनिका ने कहा कि उनके पास कोई सूचना नहीं है। अभी तक इतनी जानकारी पुष्ट हो पाई है कि धमाका जमीन पर नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उत्तरकाशी में चल रहे वायु सेना के अभियान में उड़ने वाले विमान या मिसाइल की सुपर सोनिक बूम की आवाजज हो सकती है। जब कोई मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर फायर होती है तो उससे ऐसी आवाज संभव है। फिलहाल पुलिस कप्तान वायु सेना के अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार का कहना है कि ऐसी सूचना तो चल रही है, लेकिन कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि यह आवाज आई कहां से। यदि किसी व्यक्ति के पास पुष्ट जानकारी हो तो प्रशासन को दे सकता है ताकि आगे पड़ताल की जा सके। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *