• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उफ ये गर्मी…दून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार, लेकिन बदलेगा फिर मौसम का मिजाज

ByParyavaran Vichar

Apr 8, 2024

देहरादून। प्रदेशभर में भले ही बीते कुछ दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी सताने लगी है, लेकिन इस हफ्ते सभी जिलों में मौसम बदलने से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 11 अप्रैल से प्रदेशभर के सभी जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ झोकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, रविवार के तापमान पर नजर डालें तो सभी जिलों के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास हुआ। राजधानी दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के समय चटक धूप खिलने से चिलचिलाती गर्मी का अहसास हुआ। दिनभर व्यस्त रहने वालीं सड़कें दोपहर के समय खाली-खाली नजर आईं।

तापमान में बढ़ोत्तरी का असर सिर्फ मैदानी इलाकों में ही नहीं पहाड़ में भी देखने को मिल रहा है। पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोत्तरी के सथ 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। 2171 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुक्तेश्वर का तापमान एक डिग्री से अधिक बढ़ोत्तरी के साथ 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मुक्तेश्वर अपने कम तापमान के लिए जाना जाता है। यहां मई-जून में भी मौसम सुहावना ही रहता है, लेकिन इस साल अप्रैल से ही तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि नई टिहरी के अधिकतम तापमान में एक डिग्री कमी के साथ 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दस अप्रैल तक तापमान में ऐसी ही बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *