• Thu. Mar 12th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पहाड़ से मैदान तक निकली चटख धूप, गर्मी करने लगी परेशान

ByParyavaran Vichar

May 1, 2024

देहरादून। उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक मौसम साफ बना हुआ है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में हल्के बादलों के बीच धूप निकली हुई है। वहीं, राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में धूप निकली हुई है।

उधर, मौसम विभाग ने शाम तक पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *