• Sun. Oct 12th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ब्रिज के नीचे मिले दो शव, डंडों से पीटा फिर दौड़ाकर मार डाला

ByParyavaran Vichar

May 4, 2024

इंदौर। नेमावर रोड ब्रिज के नीचे तेजाजी नगर इलाके के एक खेत में दो शव मिले हैं। शुक्रवार को शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दोनों शवों पर पिटाई के निशान मिले हैं दोनों पर ही कपड़े भी नहीं थे।

एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि किसी ने उन्हें डंडों से पीटा है इसके बाद दौड़ाकर मार डाला है।

आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल के अनुसार एक शव की पहचान हरिराम करोड़े निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई है। वह मंडलेश्वर का रहने वाला था। वहीं दूसरा युवक महू के पास का बताया जा रहा है।

तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि थाने पर राहगीरों से जानकारी मिली थी कि ब्रिज के पास दो लोगों के शव पड़े हैं। सुबह करीब 10 बजे जानकारी मिलते ही थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

दोनों की उम्र लगभग 50 और 40 वर्ष है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय में भेजा है। परिजन की जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *