• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के बीच स्वर्ग सा नजारा, 3 दिन बाद बदलेगा मौसम

ByParyavaran Vichar

Dec 20, 2023

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है ।उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन शाम को सर्द हवाओं के साथ पारा गोता लगा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्र खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में पाला पड़ने को लेकर चेतावनी दी गई है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *